Friday, September 4, 2026

यहां एक व्यक्ति पर झपट गया गुलदार, हालत गंभीर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच गढ़वाल के देवप्रयाग में रविवार की प्रातः एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब पांच बजे की है। शेर सिंह ग्राम कुलसारी अपनी पत्नी के साथ गांव से देवप्रयाग आ रहे थे। तभी अचानक बागी हॉस्पिटल मोड़ पर गुलदार ने उनके पैर पर झपट्टा मार दिया। उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो गुलदार भाग निकला। शेर सिंह का पैर गुलदार ने अपने पंजों व दांत से जख्मी कर दिया। जिनको उपचार हेतु बागी हॉस्पिटल ले जाया गया। इनकी स्तिथि सामान्य है। उपचार चल रहा है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.