Friday, September 4, 2026

यहां एक नाबालिग सहित दो बहनें 1500 किलोमीटर दूर होटल में मिलीं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। लड़कियों को यह क्या हो रहा है ? नैनीताल में खुद को किसी हिंसक वन्य जीव का शिकार बताकर गायब हुई और बाद में एक युवक के साथ होटल में मिली लड़की की कहानी के बाद अब राजधानी देहरादून से दो सगी- एक बालिग और एक नाबालिग, बहनों के गायब होने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दोनों बहनों को कई राज्यों के पार करीब 1500 किलोमीटर दूर, देश के सुदूर उत्तर-पूर्वी राज्य असम से बरामद किया गया है।

देहरादून पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 22 फरवरी को महानगर के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी दोनों बेटियां बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद दोनों बेटियां नहीं मिली। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर तत्काल दोनों बहनों की गुमशुदगी दर्ज की और उनकी खोज के लिए टीमें गठित कीं।

नेहरू कॉलोनी प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि गठित टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से दोनों युवतियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो उनके असम में होने की जानकारी मिली। इसके बाद तत्काल टीम को असम रवाना किया गया। टीम द्वारा असम पहुंचकर युवतियों के संबंध में जानकारी इकट्ठी कर उन्हें सिलीगुड़ी के होटल से सकुशल बरामद कर लिया।

गुमशुदा बहनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि

बड़ी बहन अपने मोबाइल पर एक ऑनलाइन गेम खेलती हैं। इस गेम के माध्यम से उसकी असम के एक युवक से दोस्ती हुई। उससे मिलने के लिए वह घरवालों को बिना बताए अपनी नाबालिग छोटी बहन को लेकर असम के सिलीगुड़ी पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों को वापस देहरादून लाकर उनकी काउंसिलिंग करने के बाद उन्हें सकुशल उनके माता- पिता के सुपुर्द कर दिया है

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.