Friday, September 4, 2026

यहां ईमाम के खिलाफ पुलिस में छेड़छाड़ की शिकायत की रंजिश में परिवार पर हुआ हमला, चार गंभीर घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । ग्राम मल्सी में बीत दिनों बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले ईमाम के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने वाले परिवार पर मंगलवार रात गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी डण्डों और धारदार हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया।

जिससे परिवार के लोग घायल हो गये। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम मल्सी निवासी मोहम्मद हसन पुत्र मेंहदी हसन ने बताया कि करीब एक माह पूर्व मल्सी में नूरी मस्जिद के ईमाम द्वारा गॉव की कुछ नाबालिग लड़कियों के साथ गलत हरकत की गयी थी। जिसकी शिकायत पुलिस से की गयी और उसके बाद ईमाम को जेल भेज दिया गया था।

आरोप है कि ईमाम के जेल जाने के पश्चात गॉव के कबीर अहमद पुत्र सकूर अहमद, खुर्शीद अहमद पुत्र रसीद अहमद,यूसुफ अंसारी व अन्य लोग मेरे परिवार को धमकाने लगे कि तुमने मौलवी को गलत जेल भिजवाया है। उक्त लोग आते जाते गाली गलौज व धमकाने लगे। इसी रंजिश में मंगलवार रात करीब आठ बजे रात्रि कबीर अहमद,खुर्शीद अहमद यूसुफ अहमद,अरबाज अंसारी, मुख्तयार.आजम,रियाजुद्दीन, मौ0 हुसैन उर्फ बाबू,तैÕयब, इन्तखाब शाहिद सहित करीब 10-15 लोग लाठी डण्डे और धारदार हथियारों से लैस होकर घर में घुस आये और जान से मारने की नियत से पत्नी आरिफा,भाई नवी हसन व भाभी आयशा, भतीजा मोहसिन के सिर पर वार कर उन्हें गम्भीर रुप से घायल कर दिया । परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट गाली गलौज की गयी। इसी बीच स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। घायल आरिफा , नवी हसन व आयशा और मोहसिन को अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.