Friday, September 4, 2026

यहां इस क्षेत्र में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

Share

Advertisement

भोपूराम खबरी,चम्पावत। निकटवर्ती ग्राम चौकी क्षेत्र में एक युवती का शव पड़ा मिला है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार आज सुबह किसी ने चौकी क्षेत्र में पैती के समीप बन रहे खेल मैदान के पास एक युवती का शव पड़ा हुआ देखा। उसने आसपास के लोगों को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर लोगों का जमावड़ लग गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। कोतवाल योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतका तल्ली चौकी की रहने वाली थी। युवती का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। ग्रामीण व परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि कल शाम को युवती को चौकी गांव में घूमते हुए देखा गया था। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.