Friday, September 4, 2026

यहां इमरजेंसी में युवकों ने की डॉक्टर की बेरहमी से पिटाई, देखिए विडियो

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में जनपद हरिद्वार के अस्पताल में मारपीट की वारदात का एक सनसनीख़ेज़ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यहां यह है की क्या कोई अस्पताल में भी इस तरह की हरकतें कर सकता है।हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। देर रात पांच से छह दबंग युवकों ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामले में पीड़ित स्टाफ की तहरीर पर बहादराबाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि देर रात कुछ युवक एक युवती का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल के स्टाफ ने युवकों से ओपीडी की पर्ची बनाने के लिए कहा तो युवक आग बबूला हो गए। देखते ही देखते युवकों ने अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर,फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों के पीटना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी युवक मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.