Friday, September 4, 2026

यहां इंग्लैण्ड का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नानकमत्ता। विदेश में इंग्लैण्ड का वर्क परमिट दिलाने के नाम एक लाख रूपये हड़पने का आरोप लगाते हुये आर्मी से रिटायर फौजी ने मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम बलखेड़ा निवासी सन्तोष सिंह पुत्र पुत्र लाल सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसका पुत्र गुरविन्दर सिंह जो कि वर्तमान में इंग्लैण्ड मेें है। आर्मी से रिटायर होने के बाद वह गांव में मिठाई की दुकान चलाता है। आरोप है कि ग्राम आमखेड़ा निवासी बलजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह ने उसे बताया कि उसका भतीजा पवन सिंह जो कि विदेश में है। 4 माह पूर्व उक्त बलजीत सिंह ने उससे कहा कि व गुरविन्द्र का इंग्लैण्ड का वर्क परमिट दिला देगा। जिसमें करीब एक लाख रूपये खर्चा आयेगा। तब वह बजलीत सिंह की बातों में आ गया और एक लाख रूपये बतौर चैक से दे दिए। 15 जून 2023 को खाते से पैसे भी निकाल लिए गए। जब वर्क परमिट नही लगा तो पैसे वापस मांगने पर उसके साथ गाली गलौच व धमकियां देने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.