Friday, September 4, 2026

यहां आर्मी कैंप में सिपाही ने की आत्महत्या

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रायवाला। आज दिनांक 11/03/2024 को थाना रायवाला को सूचना प्राप्त हुयी की आर्मी कैम्प रायवाला मे एक सिपाही बाला जी द्वारा फांसी लगा ली है। सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक /प्रभारी थाना रायवाला श्री जितेन्द्र चौधरी (i.p.s) मय पुलिस फोर्स के तत्काल घटना स्थल पर पहुचे। घटना स्थल का मौका मुआयना कर देखा तो मृतक द्वारा आर्मी कैम्प के अन्दर बिल्डिंग मे सीढ़ियों की रेलिंग बैडशीट से फाँसी लगाई गई थी।

घटना स्थल की फोटोग्राफी/विडियो ग्राफी कर अन्य जवानो की सहायता से शव को नीचे उतारकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गई। मृतक के परिजनो को सूचित किया गया है। फाँसी लगाने के कारणों की जांच की जा रही है। अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

नाम पता मृतक*

1- बालाजी एन पुत्र नटराजन निवासी तिपनापल्ली कोरबरापतली कृष्णागिरी तमिलनाडू, उम्र-28 वर्ष

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.