Friday, September 4, 2026

यहां आपसी झगड़े के दौरान पुल से नीचे गिरा शख़्स

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड । दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई वहीं मारपीट के दौरान एक युवक पुल से नीचे जा गिरा जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है. जबरदस्त तरीके से हो रही इस मारपीट और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है बताया जा रहा की वीडियो डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में पुराने सॉन्ग नदी पुल का है।जहां मंगलवार को दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद हाथापाई में तब्दील हो गया झगड़े के दौरान एक व्यक्ति पुल से नीचे गिर गया।

वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया जो तेजी से क्षेत्र में वायरल हो गया जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर डेढ़ से 2:00 बजे के बीच में सॉन्ग नदी पुल के पास कुछ लोग विवाद कर रहे थे बताया गया कि यह लोग श्रमिक है और किसी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे थे झगड़े के दौरान एक व्यक्ति पुल से नीचे गिर गया जिसका किसी ने वीडियो बना दिया वीडियो क्षेत्र में बहुत तेजी से वायरल हुआ।

बताया गया की मौके पर पुलिस भी पहुंची थी पुल से गिरे व्यक्ति को डोईवाला अस्पताल लाया गया जहां से उसे दून अस्पताल भेजे जाने की सुचना मिली है। पुलिस ने बताया कि पुराने सॉन्ग नदी पुल पर हुए विवाद के संबंध में कोई शिकायत उन्हें अभी नहीं मिली है फिर भी पुलिस मामले का संज्ञान ले रही है और वायरल वीडियो को भी देखा जा रहा है। फिलहाल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है मारपीट की घटना में पुल से नीचे गिरे शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.