Friday, September 4, 2026

यहां आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश भर में भारी बारिश के आसार हैं। कुमाऊं के ज्यादातर हिस्सों में बारिश से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक कुमाऊं मंडल के नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में स्कूल और आगनबाडी बंद किए गए हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक नैनीताल चंपावत उधम सिंह नगर हरिद्वार सहित अन्य पर्वतीय जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है वही गुरुवार को हुई बरसात ने ही आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है नदियां, नहर, नाले और गधेरे उफान पर हैं। लिहाजा एसडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन सभी को एलर्ट मोड पर रखा गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.