Friday, September 4, 2026

यहां आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी हुआ फरार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,सितारगंज। जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी हुआ फरार। खेतों में काम करते समय बंदीरक्षको को चकमा दे कर निकल भागा।

सितारगंज जेल में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा 55 वर्षीय अभियुक्त जरनैल सिंह पुत्र बंजारा सिंह निवासी बिचई थाना नानकमत्ता उधम सिंह नगर। सुबह अपनी टुकड़ी के साथ खेतो में काम करने गया। वह काम करते समय सुरक्षा में तैनात बंदीरक्षकों को चकमा देकर भाग गया है। जेल अधीक्षक अनुराग मालिक ने जानकारी दी है की अभियुक्त ने सफेद कुर्ता पायजामा व सर में सफेद काली चेकदार पगड़ी पहनी है। और बंदी के फरार होने पर तत्काल सम्पूर्ण सितारगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र के सभी बॉर्डर को सील करते हुए चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही निकटवर्ती बॉर्डर थानों को तथा कंट्रोल रूम को इस सूचना से अवगत कराया गया है। घटनास्थल के आसपास घना जंगल है जिस कारण बंदी जंगलों में होते हुए आसानी से फरार हो गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.