Friday, September 4, 2026

यहां आग का गोला बनी पर्यटकों की कार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दिल्ली से नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कार में नैना गांव के पास आग लग गई। जिससे कार कुछ ही देर में आग के गोले में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों ने कार में आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी लेकिन जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंचती उससे पहले कार जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि कारसवार दोनों लोग वाहन से पहले ही उतरने के कारण बाल-बाल बच गए।

जानकारी देते हुए पर्यटक दंपति लवप्रीत ने बताया वह हल्द्वानी की तरफ से नैनीताल जा रहे थे इसी दौरान उनकी कार में आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कार संख्या डी एल 6 सीएम 6944 में आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची।

दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जब तक दमकल टीम आग पर काबू पाती तब तक कर पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.