Friday, September 4, 2026

यहां आकाशीय बिजली गिरने से हुई युवक की मौत,परिवार में मचा कोहराम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नानकमत्ता। ग्राम मगरसड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहें एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार प्रातः बरसात के बीच ग्राम मगरसड़ा निवासी 34 वर्षीय सचिन सिंह राणा पुत्र नरेश सिंह राणा गांव में अपने खेत में धान की रोपाई व मेढ़ सही करने गया था कि तभी प्रातः 8 बजें आसमान से गिरी बिजली उस पर गिर गई।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सचिन राणा की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है युवक शादी शुदा था, जिसके परिवार की उसकी पत्नी व मां और 5 साल का एक बेटा है। युवक के पिता का पूर्व में ही देहान्त हो चुका है। युवक अपने घर में अकेला परिवार का खर्च चलाता था। युवक की मौत से घर में उसकी मां व पत्नी मधु देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस एंव प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। क्षेत्र में तीन दिन के भीतर आकाशीय बिजली गिरने से मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले धान की रोपाई के दौरान ही आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी थी। 24 जून को खटीमा के ग्राम सैजना निवासी 19 वर्षीय सुमित राणा और उसकी बहन 24 वर्षीय सुहावनी राणा धान की रोपाई करने के लिए खेत में गये थे। इसी दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिरने से दोनोें की मौत हो गयी। अभी दो भाई बहनों की मौत को लोग भूल भी नहीं पाये थे कि आज आज एक बार फिर रोपाई के दौरान सचिन सिंह राणा पर की मौत से धान की रोपाई करने वाले किसान दहशत में है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.