Saturday, September 5, 2026

यहां अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीड़ित युवती की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार को एक युवती की मौत के बाद हंगामा हो गया। वहीं, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गलत इंजेक्शन देकर युवती को मारने का आरोप लगाया। वहीं, शव गायब करने का आरोप भी लगाया।

शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, जौनसार निवासी निशा डेंगू बुखार से पीड़ित थी। अधिक बुखार के चलते उसे सहिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती की प्लेटलेट्स 24 हजार तक पहुंच गई थी। इसके बाद उसे ग्राफिक एरा अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे दून अस्पताल रेफर किया गया था।

परिजनों ने का आरोप है कि नर्स ने इंजेक्शन लगाया और तुरंत ही निशा की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शव को वार्ड में न देख परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर शव को गायब करने का अरोप लगाया। वहीं, युवती की मौत के बाद बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग अस्पताल में इकट्ठा हो गए और जमकर हंगामा किया। फिलहाल पुलिस स्थिति को संभालने में जुटी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.