भोंपूराम खबरी। जनपद में अनाधिकृत रुप से विकसित हो रही कालौनियों के खिलाफ जिला स्तरीय प्राधिकरण ने कार्यवाही करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभाग ने कालौनी में वने भवन, सडके व विद्युत के पोल उखाड दिए। विभाग ने भूमि पर वोर्ड भी लगा दिया है। विभाग की लगातार कार्यवाही से भूमाफिया में होश उड़ गए हैं।
डीडीए के उपाध्यक्ष अभिषेक रुहेला के मुताविक लालपुर क्षेत्र के महराया रोड पर फरीदा पत्नी जलालुद्दीन के द्वारा तीन एकड में अनाधिकृत कालौनी विकसित की जा रही थी। जिसके ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे। शुक्रवार को विभाग के दासथ रास्व विभाग व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया है। कालौनी के आवैध होने
का वोर्ड भी लगा दिया है, ताकी प्लाट खरीदने वाले लोगों को इसकी जानकारी मिल सके। श्री रुहेला ने कहाँ कि प्लाट व भवन खरीदने वाले लोग अधिकृत कालोनियों में ही जगह खरीदकर भवन का निर्माण करे। उन्होने वताया कि जिले में पिछले एक सप्ताह में आधा दर्जन से ज्यादा अवैध कालोनियों में ध्वस्तीकरण अभियान चल चुका है, यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी




