Saturday, September 5, 2026

यहां अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे बीजेपी विधायक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में पहली बार अपने ही सरकार के खिलाफ उत्तरकाशी जिले के पुरोला विधानसभा के भाजपा विधायक दुर्गेश लाल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित कई लोगों के साथ वन मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के गेट के बाहर जमीन पर बैठकर धरना दिया। इस दौरान विधायक मंत्री से गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र में डीएफओ को हटाने की मांग कर रहे थे। साथ ही विधायक ने मंत्री सुबोध उनियाल पर जातिगत टिप्पणी करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। उनका कहना था कि गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र में तैनात डीएफओ वन मंत्री की शह पर काम करते हैं। जनता के काम भी नहीं करते हैं और विधायक का फोन भी नहीं उठाते हैं।

आपको बता दे कि उत्तराखंड में पहली बार ऐसा हुआ है कि विधायक अपनी ही पार्टी के अपनी सरकार के मंत्री के खिलाफ आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं। इसके बाद पार्टी और सरकार में हड़कंप मचना तय है। इससे पहले विधायक दुर्गेश्वर लाल नए साल पर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी मिल चुके हैं

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.