Saturday, September 5, 2026

यहां अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूटी, एक की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नेशनल हाइवे 58 पर हादसों का सिलसिला जारी है. बुधवार देर शाम श्रीनगर से देवप्रयाग जा रहे दो स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरे. दोनों की चीख पुकार सुन कर स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी देवप्रयाग थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और देवप्रयाग पुलिस ने रेक्स्यू ऑपरेशन चलाया।

बुधवार देर शाम को श्रीनगर की ओर से दो युवक एक स्कूटी पर सवार होकर देवप्रयाग की ओर जा रहे थे। बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया था।टीम ने एक घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए 108 सेवा के सहयोग से बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया था। थानाध्यक्ष देवप्रयाग देवराज शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल प्रदीप (30) पुत्र गोपाल निवासी ग्राम महड़ की मौत हो गई है। बताया अनूप पुत्र आलम निवासी उमरासू जनपद पौड़ी का उपचार बेस अस्पताल श्रीकोट में चल रहा है। दोनों श्रीनगर से स्कूटी सर्विस कराकर लौट रहे थे। अनूप के एक पैर में फ्रेक्चर है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.