Friday, September 4, 2026

यहां अनियंत्रित होकर खाई की तरफ लटकी रोडवेज बस, 16 यात्रियों की बची जान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल-गोपेश्वर परिवहन निगम की बस जब नैनीताल से गोपेश्वर जा रही थी, तो खेती इंटर कालेज के समीप अचानक फिसलकर उसका पहिया सड़क से बाहर निकल गया।

नैनीताल-कर्णप्रयाग हाईवे पर उत्तराखंड परिहवन निगम की बस हादसे का शिकार हो गई। खेती इंटर कालेज के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर खाई की ओर लटक गई। बस को अनियंत्रित होता देख अंदर बैटी 16 सवारियों की सांसें अटक गई। हालांकि चालक की सूझ बूझ से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। बाद में बस को जेसीबी की मदद से सड़क पर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार दोपहर की है। नैनीताल-गोपेश्वर परिवहन निगम की बस जब नैनीताल से गोपेश्वर जा रही थी, तो खेती इंटर कालेज के समीप अचानक फिसलकर उसका पहिया सड़क से बाहर निकल गया। चालक ने किसी प्रकार बस को नियंत्रित किया। बस को सड़क से बाहर जाते देख बस में बैठी सवारियों का डर के मारे कलेजा मुंह को आ गया।

बस के रुकने पर सभी सवारी किसी तरह नीचे उतरी। बाद में जेसीबी की मशीन की मदद से सड़क पर लाने के बाद बस गोपेश्वर के लिए रवाना हुई। चौकी पुलिस कर्मी आनंद शाह ने बताया कि सभी सवारियां सकुशल हैं। बस को सड़क पर निकालकर गोपेश्वर रवाना किया गया।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.