Saturday, September 5, 2026

यहां अनियंत्रित जीप खाई में गिरी,एक की मौत,आठ लोग घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सीमांत क्षेत्र झूलाघाट भारत सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में एक यात्री जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में पिथौरागढ़ निवासी नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पति समेत आठ यात्री घायल हैं जिनका बैतड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम यात्री जीप बैतड़ी से झूलाघाट की ओर नेपाल और भारतीय यात्रियों को लेकर आ रही थी जहां जीप के खाई में गिर गयी। हादसे में पिथौरागढ़ के टकाना निवासी मीना पत्नी नीरज भट्टð की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नीरज सहित आठ यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा कि मृतक नव विवाहिता की नीरज के साथ अप्रैल माह में ही विवाह हुआ था नव विवाहिता नेपाल की रहने वाली थी जबकि नीरज पिथौरागढ़ का है जो नेपाल अपने ससुराल पत्नी के साथ गया हुआ था और वापसी के दौरान हादसा हुआ है। घायल सवारियों को जिला अस्पताल बैतड़ी पहुंचाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। हादसा कैसे हुआ इसकी पुलिस जांच कर रही है। घटना की सूचना से परिजन गहरे सदमे में हैं। पिथौरागढ़ पुलिस के मुताबिक घटना नेपाल सीमा क्षेत्र में हुई है सभी कार्रवाई नेपाल पुलिस द्वारा की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.