Saturday, September 5, 2026

यहां अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। किच्छा मार्ग पर स्थित दूधिया मंदिर के पास एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलने ने पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की।

जिसके बाद पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर शव गृह भिजवा दिया और मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास शुरू कर दिये। जानकारी के अनुसार गत सायं करीब चार बजे किच्छा मार्ग पर राह गुजरते लोगों ने दूधिया मंदिर के पास एक अधेड़ को बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मामले की जानकारी मिलने पर रम्पुरा चौकी प्रभारी नवीन बुधानी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारम्भिक जांच में पाया गया कि अधेड़ की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने वहां खड़े लोगों से अधेड़ के बारे में जानकारी हासिल की लेकिन कोई भी स्पष्ट नहीं बता पाया। उनका कहना था कि अधेड़ क्षेत्र में कूड़ा बीनता दिखाई देता था। पुलिस ने अधेड़ को चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया और उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिये।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.