Saturday, September 5, 2026

यहां अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी, मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार प्रातः एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर रही है।

दिनेशपुर वार्ड संख्या 1 निवासी वरुण गोलदार कुमार 28 वर्ष पुत्र सुधांशु गोलदार ने अज्ञात कारणों के चलते नदी किनारे फांसी लगा ली।  नदी किनारे जा रहे बच्चों ने पेड़ पर लटका हुआ शव देखा, तो उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पीएम की कार्रवाई की जा रही है।  जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व मृतक की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, कुछ समय के बाद उन दोनों में तलाक भी हो गया। बताया जा रहा है कि अभी दो-तीन दिन पूर्व पत्नी अपने प्रेमी को छोड़कर फिर उसके घर आ गई और एक रात उसके घर में रही। जैसे उसकी प्रेमी को पता चला कि वह पूर्व पति के यहां चली गई है तो वहां उसके पूर्व पति के घर पहुंचा और अपनी प्रेमिका को लेकर वहां से चला गया। शुक्रवार सुबह नदी किनारे उसका लटका हुआ शव देखा गया। मृतक के माता-पिता मजदूरी करने के लिए गए हैं। उनके आने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.