Friday, September 4, 2026

यहां अज्ञात कारणों के चलते युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। लालपुर में अज्ञात कारणों के चलते एक युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। प्रातः घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार लालपुर की नीलकंठ विहार फेस वन कालोनी निवासी अमरजीत सिंह की 17 वर्षीय पुत्री ख्वाईश पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में थी। जिसके चलते उसने मध्य रात्रि चादर से फंदा बनाकर घर में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जब उसे फांसी पर लटका देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर आस पास के लोग भी आ गये। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतका दो बहनों में बड़ी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.