Friday, September 4, 2026

यहां अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी, मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अज्ञात कारणों के चलते गत रात्रि मस्जिद कालोनी पंतनगर में मजदूरी का काम करने वाले एक युवक ने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार मूल रूप से मीरगंज बरेली निवासी 35 वर्षीय सोनू श्रीवास्तव पुत्र रामपाल मस्जिद कालोनी पंतनगर में परिवार सहित रहता था और मजदूरी करता था। बताया जाता है कि गत रात्रि उसके पड़ोसी के घर बच्ची का जन्मदिन होने से उसका तीन वर्षीय पुत्र लक्ष वहां गया था। जब उसकी पत्नी नितिका पानी लेने के लिए घर से गई तो सोनू ने घर में दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाया और बल्ली से लटक गया। उसकी पत्नी जब पानी लेकर घर वापस लौटी तो उसने सोनू को फांसी पर लटका देखा तो शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुंनकर कई लोग वहां आ पहुंचे। आनन फानन में सोनू को फांसी से उतार कर तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलने पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया कि मृतक सोनू का विवाह पांच वर्ष पूर्व ही हुआ था। उसके पिता काफी समय से बीमार होने के कारण घर में ही रहते हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.