Friday, September 4, 2026

यहां अज्ञात कारणों के चलते भोजन माता ने गटका जहर,मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,सितारगंज। भोजन माता ने अज्ञात कारणों के चलते जहर गटक लिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। ग्राम वीरेंद्र नगर निवासी 32 भारतीय संगीता पत्नी मनोज कुमार गांव के ही प्राइमरी स्कूल में भोजन बनाती थी। स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोपहर को संगीता उल्टियां करने लगी। परिजन संगीता को अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान संगीता ने दम तोड़ दिया। संगीता का पति राइस मिल में मजदूरी करता है। संगीता का मायका लखीमपुर खीरी का है। उप निरीक्षक सोनिका जोशी ने संगीता के मायके वालों को मामले की सूचना कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.