Friday, September 4, 2026

यहाँ बैराज मे शव दिखाई देने की सूचना पर SDRF टीम ने किया शव बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जनपद पौड़ी पशुलोक बैराज में दिखाई दिया शव, SDRF टीम ने किया शव बरामद। शनिवार को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि पशुलोक बैराज एक शव में दिखाई दे रहा है, जिसमे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी किशोर कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई । घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ पशुलोक बैराज में उतरकर शव तक पहुँच बनायी। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुऐ अज्ञात शव को बरामद कर बॉडी बैग में डालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया व जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। रेस्क्यू टीम का विवरण:-मुख्य आरक्षी किशोर कुमार,आरक्षी रविन्द्र सिंह,सुमित तोमर तोमर,आरक्षी नरेंद्र सिंह,फायरमैन सुमित नेगी,चालक दीपक कुमार मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.