Friday, September 4, 2026

यहाँ डंपर और छोटा हाथी की हुई टक्कर, 1 की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। आज प्रातः समय लगभग 05:15 बजे थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई की झाझरा सुभारती अस्पताल के सामने एक 16 टायरा डंपर तथा एक छोटा हाथी की टक्कर हो गयी है। सूचना पर थाना प्रेम नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर डम्पर नंबर HR 58 C 5180, जो सेलाकुई से देहरादून की ओर जा रहा था तथा एक छोटा हाथी नंबर UK 07CB 5990, जो प्रेमनगर से सेलाकुई की ओर जा रहा था, की आपस मे टक्कर हो गई।

जिसमे छोटा हाथी चालक संजय सिंह पुत्र गंगा शरण सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी गोरखपुर उत्तर प्रदेश हाल पता पुराना पोस्ट ऑफिस, सेलाकुई, थाना सेलाकुई, देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु CHC प्रेमनगर पहुंचाया गया, जहाँ दौराने उपचार छोटा हाथी चालक की मृत्यु हो गई है। डंपर ड्राइवर मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया, मृतक के पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। चालक की तलाश जारी है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.