Saturday, September 5, 2026

यहाँ जंगल में आग लगाने वाला व्यक्ति रंगे हाथ पकड़ा गया,

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। एक कार सवार व्यक्ति द्वारा जंगल में आग लगाये जाने का मामला प्रकाश में आने पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने उक्त वाहन को पकड़ कर आग लगाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश देते हुए कहा कि वनों में आग लगाने के लिए जिम्मेदार लोगों को कतई बख्शा नहीं जाय।

एनएचआईडीसीएल के जीएम और सिलक्यारा सुरंग निर्माण के प्रभारी कर्नल दीपक पाटिल ने आज साँय को एक वाहन में सवार व्यक्ति को राड़ी टॉप क्षेत्र के जंगल में आग लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। उन्होंने तत्काल इस मामले की सूचना नियंत्रण कक्ष को देते हुए वाहन का नंबर और फ़ोटो भी शेयर किया था। इस बीच आगजनी करने वाला व्यक्ति अपना वाहन लेकर भाग गया।

जिलाधिकारी ने वन विभाग और पुलिस विभाग को उक्त वाहन को पकड़ कर जंगल में आग लगाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश देते हुए कहा कि वनों में आग लगाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ फौरन सख्त कार्रवाई की जाय।

सूचना मिलते ही वन विभाग उक्त व्यक्ति की धरपकड़ के लिए सक्रिय हो गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त व्यक्ति को पुलिस द्वारा ब्रह्मखाल में पकड़ लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने भी इस मामले मैं थानाध्यक्ष धरासू को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.