Friday, September 4, 2026

यशपाल आर्य को जन्म दिन की बधाई देने गाजे बाजों के साथ पहुंचे रूद्रपुर के कांग्रेसी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का जन्म दिन कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया। कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा की अगुवाई में रूद्रपुर के कांग्रेसियों ने गाजे बाजों के साथ हल्द्वानी पहुंचकर यशपाल आर्य को जन्म दिन की बधाई दी।

यशपाल आर्य को जन्म दिन की बधाई देने गाजे बाजों के साथ पहुंचे रूद्रपुर के कांग्रेसी

हिमांशु गावा की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ता रविवार को हल्द्वानी में यशपाल आर्य के आवास पहुंचे। गाजे बाजों के साथ पहुंचे हिमांशु गावा और अन्य कांग्रेसियों ने यशपाल आर्य को चांदी का मुकुट और बड़ी माला पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ देकर जन्म दिन की बधाई दी। इस दौरान केक भी काटा गया। यशपाल आर्य ने सभी को केक खिलाया।

यशपाल आर्य को जन्म दिन की बधाई देने गाजे बाजों के साथ पहुंचे रूद्रपुर के कांग्रेसी

सभी ने यशपाल आर्य के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि यशपाल आर्य ने अपनी सरल स्वभाव और स्वच्छ छवि से राजनीति में अलग पहचान बनायी है। उन्होंने विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए प्रदेश को नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है। गावा ने कहा कि उनके द्वारा पार्टी हित में किये जा रहे कार्यों की बदौलत निश्चित ही भविष्य में कांग्रेस पुनः प्रदेश में सत्ता की बागडोर संभालेगी। यशपाल आर्य ने रूद्रपुर से पहुंचे हिमांशु गावा सहित अन्य सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो लोग दूर-दूर से उन्हें आशीर्वाद देने आए हैं, वही उनकी ताकत है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का पतन निश्चित ही है। भाजपा की जनविरोधी नीतियांें से जनता का मोह भंग हो चुका है। प्रदेश में आने वाला भविष्य कांग्रेस का है। हम सब मिलकर प्रदेश के विकास में सहयोगी बनेंगे और उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए संकल्पबद्ध रहेंगे। इस दौरान रूद्रपुर से पहुंचे कांग्रेसियों में महानगर कार्यवाहक अध्यक्ष सीपी शर्मा, सौरभ चिलाना, संदीप चीमा, मोहन खेड़ा, सुनील आर्या, पुरूषोत्तम अरोरा, पवन वर्मा, ममता रानी, अबरार अंसारी, अमन जौहरी,सरन पुरेवाल, योगेश चौहान,नंद किशोर गंगवार, विरेन्द्र कोली, बाबू खान, सतीश आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.