Friday, September 4, 2026

मौसम विभाग ने 5 दिन का मौसम पूर्वानुमान जारी किया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 29 अगस्त तक का पूर्वानुमान जारी किया है, भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने गुरुवार को मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ साथ बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना है इसके अलावा 26 अगस्त को यही स्थिति मौसम विभाग ने संभावित की है वही 27 अगस्त को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार की भी संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने आज जारी 10:00 बजे के मौसम बुलेटिन में 28 अगस्त को भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल तथा चंपावत जनपदों में भारी वर्षा तथा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने 29 अगस्त को नैनीताल, चंपावत,पिथौरागढ़,बागेश्वर, जनपदों में भारी वर्षा होने की बात कही है साथ ही अन्य जनपदों में कहीं गर्जन के साथ अकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 27 और 29 अगस्त को भारी बरसात को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन होने तथा चट्टान गिरने के कारण कही कही मार्ग और राजमार्ग में अवरोध उत्पन्न होने की संभावना भी व्यक्त की है तथा पहाड़ी क्षेत्र में कही कही नदी नालों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि की भी बात कही है वही 25 और 29 अगस्त को उपरोक्त जनपद में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली तथा तेज बौछार तथा कहीं-कहीं बिजली गिरने से जानमाल की क्षति की भी संभावना से इनकार नहीं किया है तथा कहीं-कहीं हल्का भूस्खलन और चट्टाने गिरने की भी बात कही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.