Friday, September 4, 2026

मौसम विभाग ने 4 अप्रैल तक इन जिलों में हल्की बरसात का किया पूर्वानुमान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून।  उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने 4 अप्रैल तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून,पौड़ी, पिथौरागढ़ ,बागेश्वर,अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल,जनपदों में 31 मार्च को कही-कही बरसात और हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग का कहना है कि 31 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक राज्य के उच्च हिमालय क्षेत्र में 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी और बरसात हो सकती है जबकि सोमवार को इन जनपदों में कहीं-कहीं झोकेदार हवाएं तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने एक अप्रैल को राज्य के सभी जनपदों में शुष्क रहने की बात करते हुए 2 अप्रैल को उत्तरकाशी,चमोली, पिथौरागढ़, जनपदों में तथा 3 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, तथा बागेश्वर जनपदों में साथ ही 4 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग,टिहरी,देहरादून, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत तथा नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं हल्की तथा बहुत हल्की बरसात होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है जिससे तेजी से बढ़ रहे तापमान में कुछ गिरावट होने की भी संभावना है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.