भोंपूराम खबरी। मौसम विभाग द्वारा 10 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में ऑरेंज और कई जिलों में येलो अलर्ट रहेगा मौसम निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है, जबकि हरिद्वार टीहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जिले में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है।




