Friday, September 4, 2026

मौसम विभाग ने राज्य में अगले 5 दिनों का मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मौसम विभाग ने राज्य में 5 दिनों का मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए 19 तारीख को राज्य के कई जनपदों में भारी से बहुत भारी तथा अत्यधिक भारी बरसात की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 15 ,16 और 17 को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं वहीं 18 जुलाई से भारी बारिश का दौर शुरू होगा। राज्य में 18 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट तथा 19 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।                                                        मौसम विभाग ने राज्य में अगले 5 दिनों का मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया

मौसम विभाग के मुताबिक 18 जुलाई को नैनीताल ,चंपावत ,पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जबकि 19 जुलाई को कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है तथा सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 17 से मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा। कई जगहों पर हल्की बारिश होगी। 18 से 22 जुलाई तक बारिश लगातार होगी। इस बीच मानसून की गतिविधि बढ़ जाएगी। जिसके चलते अधिकांश जगहों पर हल्की से भारी बारिश देखने को मिलेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं। उन्होंने खराब मौसम के बीच आवागमन को लेकर सतर्क रहने को कहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.