Friday, September 4, 2026

मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में कोहरे व शीतलहर की संभावना का किया अलर्ट जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। राज्य में मौसम को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी,चमोली तथा पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और हिमपात की संभावना है वहीं राज्य के मैदानी जनपदों उधम सिंह नगर,हरिद्वार समेत मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है कुछ स्थानों में शीतलहर के चलते कोल्ड डे की स्थिति भी बनी रहेगी। जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में कोहरे व शीतलहर की संभावना का किया अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह ठंड में और बढोतरी होने की संभावना है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक तीन जनवरी तक राज्य के उधम सिंह नगर व हरिद्वार जनपद समेत मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है जिसको लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

इसके अलावा आज 2 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जबकि शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 4 और 5 जनवरी को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ रहेगा।मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 5 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस सप्ताह तापमान में गिरावट आने से भीषण सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.