Friday, September 4, 2026

मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।  राज्य में हो रही झमाझम बारिश के बीच एक बार फिर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

वहीं राज्य में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 5 दिनों तक मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज, येलो अलर्ट जारी किया गया है और भारी बारिश की संभावना भी जताई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा रहने की उम्मीद है। कई इलाकों में भारी से अत्याधिक भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई हैं।

मौसम विभाग द्वारा आज कुमाऊं मंडल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है मौसम विभाग के अनुसार पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ही सुबह से ही विभिन्न जिलों में बरसात शुरू हो गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.