Friday, September 4, 2026

मौसम विभाग ने तीन दिन तक घने कोहरे का किया येलो अलर्ट, यातायात पर पड़ेगा असर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मौसम विभाग ने आज से तीन दिन तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड के हरिद्वार और यूएसनगर में आज से तीन दिन तक कोहरे छाया रहेगा। इसी को देखते हुए आईएमडी ने इन दो जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के चलते रेल, बस और हवाई सेवाओं पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा मौसम प्रदेशभर में शुष्क बना रहेगा। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक गुरुवार से तीन दिन तक दोनों जिलों में कोहरे की संभावना है। दोनों जिलों को येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, रात में हवाएं चलने से तापमान घट रहा है। देहरादून में तापमान 10.3 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान 26 से 27 चल रहा है।

पहाड़ में बिछी पाले की चादर

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हाड़तोड़ ठंड शुरू हो चुकी है। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत, चमोली, रुद्रप्रयाग सहित अन्य पर्वतीय जिलों में इन दिनों सुबह जमकर पाला गिर रहा है। सुबह खेत पाले की सफेद चादर से ढक रहे हैं। इसके कारण ठंड में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो रही है। कई स्थानों पर अब तापमान माइनस में भी पहुंचने लगा है। बारिश के बाद तापमान और भी गिर जाएगा।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.