Friday, September 4, 2026

मौसम विभाग ने जारी किया मौसम का हाल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड राज्य में होली पर्व से पहले गरज चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक होली से पहले राज्य के पर्वतीय जनपदों में गरज-चमक के साथ बारिश और हल्की बर्फबारी होने की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में झोंकेदार हवाओं संग बूंदाबांदी और बिजली चमकने के आसार हैं। 22 मार्च को प्रदेश के अधिकांश जनपदों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम पूर्वानुमान – (21 से 24 मार्च)

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 21 मार्च बृहस्पतिवार को राज्य केउत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। जबकि आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक तौर पर बादल और झोंकेंदार हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 22 मार्च को प्रदेश के अधिकांश जनपदों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है राज्य के पिथौरागढ़ , बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी , अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत जिले में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही कुछ स्थानों में हल्की बारिश भी हो सकती है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 23 और 24 मार्च को राज्य के पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी और बूंदाबांदी की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की भी उम्मीद है। देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर में अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 21.8 और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.