Friday, September 4, 2026

मौसम विभाग ने किया बारिश का पूर्वानुमान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक तप्ती गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर राहत की खबर दी है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाली 20 मई तक प्रदेश के पहाड़ी जिलों, खासकर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है. हालांकि मौसम विभाग ने बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है और लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में 17 और 18 मई को अच्छी बारिश होगी वहीं 21 मई से फिर मौसम साफ हो जाएगा. उम्मीद जताई जताई जा रही है कि बारिश के इस पूर्वानुमान से तप्ती गर्मी में कुछ राहत लोगों को मिलेगी. हालांकि मैदानी जिलों में छिटपुट बारिश की ही संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.