Saturday, September 5, 2026

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में चार दिन बारिश-बर्फबारी का किया पूर्वानुमान जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मौसम विभाग ने रविवार से उत्तराखंड में चार दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही, ताजा बर्फबारी से हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की भी सलाह दी है। खासतौर पर चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिला-प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में रविवार से बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना है। देहरादून और टिहरी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, 19 फरवरी को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। 28 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। 20 फरवरी को 2500 मीटर तक बर्फबारी होगी। इधर, मैदानी क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

तीन दिन बारिश-बर्फबारी के दौर के बाद 21 फरवरी को दून समेत टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, यूएसनगर और हरिद्वार में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में 21 फरवरी से मौसम खुलने के आसार हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.