Friday, September 4, 2026

मौसम विभाग ने इन दो जनपदों में जारी किया येलो अलर्ट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मौसम विभाग ने बदले मौसम के मिजाज के बीच दो जनपदों में लोगों के लिए तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने 20 नवंबर तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में 14 नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक येलो अलर्ट जारी करते हुए कुछ जगहों पर कोहरा होने की संभावना व्यक्त की है साथ ही मौसम विभाग में राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की बात कही है मौसम विभाग ने येलो अलर्ट की चेतावनी जारी करते हुए इन जनपदों में मध्य से घना कोहरा छाने के चलते कहीं-कहीं सड़क मार्ग में यातायात में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है तथा कुछ क्षेत्र में हवाई सेवा पर न्यूनतम सीमा से कम दृश्यता विमान लैंडिंग और टेक ऑफ को प्रभावित कर सकती है इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों से राह चलते वह यातायात के समय में सावधानी बरतने तथा कोहरे की रोशनी का प्रयोग करने की अपील भी की है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों में, कम से कम अगले 2-3 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में किसी बड़े सुधार की उम्मीद नहीं है।

दक्षिण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

तटीय ओडिशा, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.