Saturday, September 5, 2026

मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश का किया येलो अलर्ट जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून।  मौसम विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, और नैनीताल जिलों में बुधवार के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी बारिश के तेज दौर आ सकते हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. – बिक्रम सिंह के मुताबिक, राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना है। देहरादून समेत चार जिलों में तेज बारिश हो सकती है । प्रदेश में तापमान भी घटने की संभावना है। मंगलवार को देहरादून में कई इलाकों में धूप खिली तो कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा 33.3 दर्ज किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.