Friday, September 4, 2026

मौसम विभाग के अनुसार, इस क्षेत्र में 18 अप्रैल से झमाझम बारिश होगी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देशभर के अधिकतर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं, पांच ऐसे राज्य हैं, जहां पर मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी जारी की है। पश्चिम बंगाल, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश में अगले पांच दिनों तक हीटवेव पड़ेगी। वहीं, पंजाब और हरियाणा में अगले दो दिन तक हीटवेव चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद गर्मी से राहत मिल जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 18 अप्रैल से झमाझम बारिश होगी। दिल्ली में भी 19 अप्रैल को कई इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 20 और 21 अप्रैल को तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम

विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। उसके बाद यह दो से चार डिग्री तक गिर सकता है। वहीं, पूर्वी भारत की बात करें तो अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मध्य भारत के राज्यों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके तीन दिन के बाद इसमें दो डिग्री तक गिरावट जाएगी। महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा।

अगले पांच दिनों के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तराखंड में 19 अप्रैल को तेज बारिश होगी। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 17 अप्रैल को ओले भी गिरने की आशंका है। उत्तराखंड में 18-20 अप्रैल के बीच ओलावृष्टि होगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.