Saturday, September 5, 2026

मौसम अलर्ट: मैदान में परेशान करेगा घना कोहरा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में मैदानी इलाकों खासकर हरिद्वार एवं ऊधमसिंहनगर में में सुबह और शाम घना कोहरा परेशान करेगा। वाहनों का संचालन धीमी गति से करने के लिए अपील की गई है। क्योंकि ऐसी दशा में हादसे की आशंका रहती है। उधर, पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने की संभावना है।  उधर, मौसम विभाग ने न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का अंतर बढ़ने पर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। तापमान में 16 से 18 डिग्री तक का अंतर आ सकता है। इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बुजुर्गों एवं बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। सभी को अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बारिश एवं ठंडी हवाएं चलने का अंदेशा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.