Friday, September 4, 2026

मौसम अपडेट: उत्तराखंड में पड़ रही है कड़ाके की ठंड

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। समूचे उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है उच्च हिमालय क्षेत्र में बरसात और बर्फबारी के बीच मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्र के लिए भी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विभाग ने राज्य के हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में रविवार को सुबह 6:00 से 9:00 तक कहीं-कहीं हल्का कोहरा पड़ने की संभावना मौसम विभाग में जारी की है उच्च हिमालय क्षेत्र में बरसात और बर्फबारी के बीच मौसम विभाग ने सनकरी में चार मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की है।

राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और सर्द हवा चलने से ज्यादातर इलाकों में कंपकंपी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

देहरादून में शनिवार को सुबह के समय आंशिक बादल छाए रहे, लेकिन कुछ देर बाद ही चटख धूप खिली रही। धूप के कारण दिन के समय तापमान में वृद्धि का एहसास हुआ। सुबह-शाम के समय कड़ाके की ठंड महसूस की गई। शनिवार देर शाम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चोटियों पर बर्फबारी हुई, जिससे प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में कंपकंपी बढ़ने के आसार हैं। धूप के कारण तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। कुमाऊं में ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। बादल छाए रहने से ज्यादातर क्षेत्र में तापमान में भी मामूली वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.