Friday, September 4, 2026

मोहन खेड़ा ने रोड शो निकालकर बनाया माहौल रैली में उमड़े कार्यकर्ता, कई वार्डों में निकली रैली

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रचार अभियान के तहत उन्होनंे वार्ड एक फुलसंुगी से वार्ड 10 तक सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार बाइक रैली निकालकर धुंआधार प्रचार किया। इस दौरान बाईक रैली में उनके साथ कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने कई बस्तियों में पैदल रोड शो भी निकाला। रोड शो के दौरान लोगों जगह जगह मोहन खेड़ा का जोरदार स्वागत करते हुए जीत का आश्वासन दिया।

मोहन खेड़ा ने फुलसुंगी से युवा कार्यकर्ताओं के साथ बाईक रैली शुरू की । इस दौरान मोहन खेड़ा कार की बोनट पर बैठकर लोगों से वोट की अपील करते नजर आये। रैली के दौरान जगह जगह कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओ ंसे उनका स्वागत किया। इस दौरान मोहन खेड़ा ने कहा कि लोगों से आहवान किया कि वोट की ताकत को समझें और रूद्रपुर को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से बचायें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दस साल तक नगर निगम में राज करके शहर को लूटने का काम किया है। भाजपा के जनप्रतिनिधि शहर को समस्याओं से निजात दिलाने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं उन्होंने सिर्फ अपना घर भरने का काम किया है।

मोहन खेड़ा ने कहा कि रूद्रपुर की जनता अब बदलाव चाहती है। दस साल से भाजपा ने रूद्रपुर के विकास पर जो ग्रहण लगाया है वह ग्रहण अब हटने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है और भाजपा मुद्दों से भाग रही है। शहर के ज्वलंत मुद्दों की बात करने के बजाय प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्य गिनाकर वोट मांगे जा रहे हैं, जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है, यह सब अब नहीं चलेगा। विकास की बड़ी बड़ी बातें करने वाले आज जनता का खून चूसने के लिए लगने वाले स्मार्ट मीटर की खूबियां गिना रहे हैं। ये स्मार्ट मीटर नहीं स्मार्ट चीटर है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में कांग्रेेस आई तो स्मार्ट मीटर किसी सूरत में नहीं लगने देंगे। चाहे इसके लिए जेल क्यो ना जाना पड़े। मेयर प्रत्याशी ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही हैं। वह मेयर बने तो नजूल पर मालिकाना हक दिलाना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नजूल पर हर चुनाव में झूठ बोलती आयी है। अब यह नहीं चलेगा। मोहन खेड़ा ने कहा कि मेयर बनने के बाद नजूल पर बसे लोगों को निःशुल्क मालिकाना हक दिलाया जायेगा। शहर में सीवर लाईन बनायी जायेगी, शहरवासियों को जलभराव से निजात दिलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों के लोगों को भाजपा ने हमेशा वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। अब जुमलेबाजों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही हैं। जबकि भाजपा जनता को मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोहन खेड़ा मेयर बने तो नजूल पर निःशुल्क मालिकाना हक दिलाया जायेगा। स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिये जायेंगे चाहे इसके लिए किसी भी हद तक जाना पड़े। सीवर लाईन बनायी जायेगी, शहरवासियों को जलभराव से निजात दिलाई जायेगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा संदीप चीमा, योगेश चौहान, रोहित चौहान, सीपी शर्मा, अनिल शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.