Friday, September 4, 2026

मोहन खेड़ा की जीत से बदलेगा रूद्रपुर का इतिहासः बेहड़

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। भूतबंगला रम्पुरा में आयोजित चुनावी सभा में पूर्व मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ एवं कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा के समक्ष सैकड़ों लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में आस्था व्यक्त करते हुए मोहन खेड़ा को अपना समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान बेहड़ और मोहन खेड़ा ने भाजपा पर हमला करते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

जनसभा में पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि रम्पुरा से मेरा पुराना नाता रहा है। रम्पुरा ने जो कहा वो मैने किया। रम्पुरा में सबसे अधिक सड़कें मेरे कार्यकाल में बनी और पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के कार्यकाल में बनी। लेकिन भाजपा के लोगों ने रम्पुरा की सिर्फ उपेक्षा की। बेहड़ ने कहा कि रूद्रपुर में अब बदलाव का समय आ गया है। हर वार्ड में कांग्रेस के पक्ष में लोगों का सैलाब उमड़ रहा है, इससे जाहिर होता है कि मोहन खेड़ा इस बार रूद्रपुर में इतिहास बदलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी के जनता त्रस्त हो चुकी है, इन्होंने सिर्फ अपना विकास किया है। विकास के नाम पर सिर्फ कोरी घोषणायें की जाती है, धरातल पर विकास कहीं नजर नहीं आता है। रूद्रपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में विकास ठप पड़ा है।विकास के नाम पर सिर्फ गिने चुने लोगों का विकास हो रहा है। आम आदमी आज भी मूलभूत जरूरतों के लिए तरस रहा है। आज किसान व्यापारी, युवा, सरकारी कर्मचारी, सब इस सरकार से परेशान है। किसान को फसल की कीमत नहीं मिल रही है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है, नौजवान भटक रहे है। बेरोजगार युवा नशे की लत में पड़ रहा है, इसकी जिम्मेवार भाजपा सरकार है। इस सरकार ने नौकरियों तो दी नहीं जो काम कर रहे थे उनके भी काम छीन लिये। भाजपा की सरकार को अडानी अंबानी जैसे धन्नासेठ अपने इशारों पर चला रहे है। उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए योजनाएं जनता पर थोपी जा रही है। स्मार्ट मीटर लगाकर जनता का खून चूसने की तैयारी की जा रही है। बेहड़ ने कहा कि रूद्रपुर में निकाय चुनाव के बाद स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी हो चुकी है कई गोदामों में करोड़ों के स्मार्ट मीटर पहुंचा दिये गये हैं। बेहड़ ने अपील करते हुए कहा कि मोहन खेड़ा को चुनाव जीताओ, वार्ड से कांग्रेस का पार्षद बनाओ उसके बाद मीटर किसी भी सूरत में मीटर नहीं लगने देंगे।

बेहड़ ने कहा कि भाजपा नेताओं के पास इस चुनाव में विकास के नाम पर कोई उपलब्धियां बताने के लिए नहीं हैं, जब विकास की बात होती है तो ये प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्य गिनाने लगते हैं, इन्हें बताना चाहिए कि किसी गली मोहल्ले की सड़क बनाने के लिए क्या प्रधानमंत्री आयेंगे। मेयर इनका, विधायक इनका, सांसद मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री भी इनका इसके बाद भी विकास कहीं नजर नहीं आता।

कांग्रस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने कहा कि जनविरोधी भाजपा का पतन अब निश्चित है। जनता परिवर्तन का मन बनाा चुकी है, शहर के सभी वार्डों में कांग्रेस को भारी समर्थन मिल रहा है, कांग्रस की जीत के साथ रूद्रपुर मे विकास के द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को रूद्रपुर के विकास का नया सूर्योदय होने जा रहा है। जनता इस बार भाजपा की जनविरोधी नीतियों का करारा जवाब देगी। उन्होंने आगामी 23 जनवरी को कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान की अपील की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, किन्नू शुक्ला, सौरभ चिलाना, सीपी शर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, योगेश चौहान, संदीप चीमा, अनिल शर्मा, परिमल राय, ममता रानी, सियाराम कोली,संजीव रस्तौगी, सुरेश यादव, सुनील जंडवानी, मोनिका ढाली,स्वाती, अंजलि कोली, पूनम दिवाकर, कमल सैनी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.