भोंपूराम खबरी। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान नेता भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा लखीमपुर खीरी नरसंहार के दौरान केंद्रीय मंत्री के बेटे द्वारा जिन किसानों को रौंदकर मारा गया उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाने दी जाएगी।

लखीमपुर खीरी कांड में बंद किए गए 4 किसानों को न्यायालय से अंतरिम जमानत मिल चुकी है संयुक्त किसान मोर्चा सभी परिवारों का हर संभव सहयोग कर रहा है और भविष्य में भी करेगा। किसानों को अंतरिम जमानत मिलने से किसान परिवारों ने राहत की सांस ली है व किसान जथेबंदिया उत्साहित हैं।

किसान मोर्चा लखीमपुर खीरी कांड में शहीद हुए सभी किसानों को न्याय दिलाने के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ेगा।

केंद्र सरकार अपने मंत्री पुत्र को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है मोनू मिश्रा को मिली अंतरिम जमानत से गवाह प्रभावित हो सकते हैं क्योंकि मंत्री पुत्र द्वारा गवाहों पर अनुचित दबाव बनाने की कोशिश की जा सकती है। मंत्री पुत्र के अनुचित प्रयासों को न्यायालय के माध्यम से विफल किया जाएगा। उच्चतम न्यायालय में लड़ाई लड़ने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं से संपर्क किया गया है।




