भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रम्पुरा में मोटर मैकेनिक की हत्या के मामले में उधम सिंह नगर की पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या मैकेनिक की पत्नी के द्वारा पति के नशे में जबरन संबंध बनाने के दौरान की गई थी। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि हो गई है। जांच के दौरान बरामद चूडियों व महिला के हाथ में पहनी चूडियों का मिलान हो गया है। पुलिस ने हत्यारोपित पत्नी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। एसएसआइ केसी आर्या ने बताया कि रम्पुरा निवासी किशन कोली पुत्र चिमन लाल शुक्रवार सुबह बिस्तर में मृत मिला था। इस पर मृतक किशन के छोटे भाई भजन लाल ने अपनी भाभी कमलेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी थी। आरोप था कि 15 दिसंबर की रात दोनों ही अपने कमरे में सो रहे थे। 16 सितंबर की सुबह उसकी मां उसे उठाने गई तो वह मृत पड़ा हुआ मिला था। उसके भाई किशन के गले में चोट के निशान थे और बैड तथा फर्श में चूडियां टूटी हुई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी कमलेश पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
साथ ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। बताया कि पूछताछ के दौरान कमलेश ने बताया कि 17 फरवरी 2018 को उसका विवाह किशन के साथ हुआ था। अत्याधिक शराब पीने के कारण दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। इस पर वह जनवरी 2019 में मायके चली गई। इस बीच उसने तलाक हो गया। इसके बाद पति किशन
पक्ष के साथ 25 नवंबर 2022 को समझौता हो गया। जिसके बाद आठ दिसंबर पति उसे अपने घर ले आया। शुक्रवार रात पड़ोस में पार्टी थी, जहां से किशन शराब में धुत होकर घर आया। इस दौरान उससे नशे में संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। उसने विरोध किया तो किशन ने उसका गला दबा दिया। यह देख उसे गुस्सा आया और उसने भी उसका गला दबाना शुरू कर दिया। नशे में होने के कारण किशन विरोध नहीं कर पाया और उसकी मौत हो गई। एसएसआइ केसी आर्या ने बताया कि घटना के दौरान कमलेश के हाथ की चूडियां टूट गई थी। जो घटनास्थल से पुलिस ने बरामद कर ली है। बताया कि कमलेश को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। महिला ने बताया कि उसे नशे से नफरत थी और उनका पति नशे में रहता था।




