Friday, September 4, 2026

मॉडल कॉलोनी से रेलवे स्टेशन की सड़क अब स्ट्रीट लाइट से जगमगाएगी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल के प्रयासों से माॅडल कालोनी क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग जल्द पूरी होने जा रही है। रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क शाम ढलते ही अंधकार में डूब जाती थी जिसके चलते इस सड़क पर आये दिन लूटपाट की घटनाएं सामने आती थी। विधायक ठुकराल के प्रयासों से अब जल्द ही यह सड़क स्ट्रीट लाईट से जगमाएगी।

इसके लिए विधायक ठुकराल ने बुधवार अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। माॅडल कालोनी क्षेत्र के लोग लम्बे समय से इस सड़क पर स्ट्रीट लाईटें लगाने की मांग कर रहे थे। विधायक ठुकराल ने सम्बंधित अधिकारियों और पार्षद रजनी रावत के साथ सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा शनिवार को इस कार्य का उदघाटन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पार्षद, रजनी रावत,उपखण्ड अधिकारी प्रकाश चंद शाह, सहायक अभियंता सुभाष चंद शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राजेश ग्रोवर, विपिन शर्मा बिट्टू, हरविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.