Friday, September 4, 2026

मैदान में घने कोहरे की मार बढ़ाएगी मुश्किलें.

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। आज भी सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। वहीं, कुमाऊं के कुछ इलाकों में और हरिद्वार में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बर्फबारी के आसार हैं। इससे सुबह-शाम के साथ दोपहर में भी ठंड बढ़ जाएगी।

बीते शुक्रवार को हल्द्वानी में सर्दी का पहला घना कोहरा छाने से अचानक ठंड बढ़ गई। अंधेरा होने के बाद कोहरा लगातार घना होता गया। 20 मीटर दृश्यता और 85 प्रतिशत आर्दता मापी गई। मौसम जानकारों के अनुसार हल्की धूप के साथ अगले एक हफ्ते तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर आरेंज और यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ आदि पर्वतीय जिलों में इतकी से हल्की बारिश और बर्फवारी की भी संभावना है। शुक्रवार को कोहरे के कारण बस और ट्रेन हुईं लेट हल्द्वानी। मौसम में घने कोहरे के छाने से आम जीवन काफी प्रभावित हो रहा है।

इसके बाद नए साल पर मैदानी इलाकों में सुबह और रात घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज तेज़ी के साथ बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की संभावना है। मौसम विभाग में मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में इन दिनों कोहरे का प्रकोप को छाया हुआ है। उत्तराखंड के मैदानी इलाके भी कोहरे की मार झेल रहे हैं, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटक धूप भी खेल रही है, जिससे तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। जिसके चलते दिसंबर महीने के आखिरी में भी ठंड का प्रकोप कम दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज बारिश होने के आसार हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.