Saturday, September 5, 2026

मैट्रोसिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने महावीर नेत्र चिकित्सालय में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर के प्रसिद्ध मैट्रोसिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने बिलासपुर यूपी में स्थित महावीर नेत्र चिकित्सालय में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में निशुल्क डॉक्टर परामर्श शुगर की जांच, फेफड़ों की जांच, नेत्र संबंधित सभी प्रकार के उपचार मोतियाबिंद का ऑपरेशन, निशुल्क पीलिया की जांच, काले पीलिया आदि की निशुल्क जांच की गईं। शिविर में लगभग डेढ़ सौ से 200 मरीजों ने सभी प्रकार की निशुल्क जांचों का लाभ उठाया। मैट्रोसिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के एमडी डॉ. मनदीप सिंह का कहना है कि उनके हॉस्पिटल द्वारा जगह जगह पर निशुल्क कैंप लगाए जाते हैं। जिनमें लगभग सभी प्रकार की जांचें होती हैं। इस कैंप को सफल बनाने में भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय बिलासपुर और मैट्रोसिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सभी कर्मचारियों का योगदान रहा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.