Saturday, September 5, 2026

मेरा बूथ मेरा गौरव प्रशिक्षण शिविर का कल से आयोजन करेगी कांग्रेस  

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मेरा बूथ मेरा गौरव प्रशिक्षण शिविर की मंगलवार से शुरुआत की जा रही है। जिसका आयोजन काशीपुर बायपास रोड स्थित होटल कृष्णा में आयोजित किया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने बताया कि कल रुद्रपुर में 66 विधानसभा के बूथ कार्यकर्ताओं का एक प्रशिक्षण शिविर होटल कृष्णा काशीपुर बायपास रोड रूद्रपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को बाहर से आई हुई टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के बूथ कार्यकर्ताओं को चुनाव से संबंधित नियमों की जानकारी दी जाएगी और उनके द्वारा चुनाव से सम्बंधित अधिकारों को भी बताया जाएगा। तनेजा ने 66 विधानसभा रुद्रपुर के सभी बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.